महात्मा गांधी की 150वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प पदयात्रा
मनावर (पवन प्रजापत) - महात्मा गांधी की 150वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है धार महू लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता छतर सिंह दरबार इस संकल्प पदयात्रा का संचालन करते हुए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं सांसद के साथ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नारायण सोनी भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री महेंद्र सिंह परिहार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदारभारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनावर श्रीमती रंजना बघेल भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के सदस्य अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष वर्तमान कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री राम सेवक सेन सहित कई भारतीय जनता पार्टी के नेता संकल्प पदयात्रा का रथ एवं अन्य कई वाहनों के काफिले के साथ एक बड़ी फौज के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है संकल्प यात्रा का प्रारंभ महात्मा गांधी चौराहा मनावर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका विधिवत पूजन करने के पश्चात प्रारंभ हुआ जोकि ग्रामीण क्षेत्रों में घूमते हुए आज रात्रि विश्राम ग्राम लुनेरा सड़क में होगा।
Tags
dhar-nimad