14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कमलनाथ का नरसिंहपुर आगमन, कई कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे
नरसिंहपु (संतोष जैन) - प्रदेश के मुखिया कमलनाथ का 14 अक्टूबर 19 सोमवार को नरसिंहपुर आगमन होगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जिला मुख्यालय स्थित जनपद मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री कमलनाथ झौतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम पहुँच कर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा विभिन्न कार्यो का लोकार्पण तथा आगामी दिनों में शुरू होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन किया जावेगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति द्वारा जिले के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों और गति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जिले को बड़ी सौगातें दिये जाने की संभावना है।
Tags
jabalpur