महालक्ष्मी पुजन के बाद नगर मे जमकर हुई रंगारंग आतिशबाजी
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - रविवार को दिपावली पर्व के शुभ अवसर पर शुभ मुहूर्त के दौरान अधिकांश नागरिको द्धारा महालक्ष्मी का विधि-विधाननुसार पुजन किया गया। पुजन के पश्चात जमकर आतिशबाजी का नजारा देखने साथ पुजन किया।
आतिशबाजी इस ढंग से हुई कि आसमान गुंजायमान हो गया और आसमान सप्तरंगी झीलमील सितारों से सज गया। उक्त मुहूर्त के अलावा भी शेष रात्री के मुहूर्तो में भी कुछ नागरिको ने पुजा की। शुभ चैघड़ियो में पर्याप्त अंतराल होने से नागरिको ने शांति से पुजा-अर्चना का कार्य संपन किया। शुभ चैघड़ियो में अलग-अलग शुभ मुहूर्त होने से नागरिको ने शांति से पुजा-अर्चना का कार्य सम्पन्न किया।
बहीखातो की पुजाकर परंपराओ का निर्वहन किया
नगर में दीपावली पर्व के दौरान दोपहर के शुभ मुहूर्त में नगर के अनेक व्यापारी बंधुओ ने बही खातो एवं रोजमेल की पुजा-अर्चना कर पर्व की परंपरा का निर्वहन किया। पुजा के दौरान व्यापारियो ने अपनी प्राचिन पंरपरा के अनुसार सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर व सिर पर सफेद फर वाली टोपी पहन रीति अनुसार प्रारंभ में कंकु-चावल से बही का पुजन किया। उसके पश्चात दीप प्रज्जवलित कर आरती सम्पन्न की। नगर में बहीपुजन की विषेष परंपरा के चलते महालक्ष्मी पुजन के पुर्व ही इसकी पुजा सभी व्यापारियो द्वारा कर ली जाती है। बही पुजन के बाद फटाखे भी छोड़े गए।
आकर्षक रांगोली से सजे घर आंगन
दीपावली पर्व के अवसर पर समाज की महिलाआ, युवतियो व बालिकाओ ने अलसुबह उठकर अपने घर आंगन की सफाई कर लक्ष्मीजी की प्रसन्नता एवं उनके स्वागत सत्कार के लिए अपने घर आंगन को बहुत ही आकर्षक रांगोलियां बनाई गई। दिनभर इन आकर्षक रांगोलियो को जन मानस के द्वारा निहारा गया। उसके पश्चात शाम को लक्ष्मी पुजन के पुर्व पुनः नई रांगोलियां प्रत्येक घरो के आगे बनाई गई। आज रविवार को लक्ष्मी पुजन का दिन होने से लोगो ने विषेष कर अपने घरो के आगे गेंदे के फुल की माला अशोक व आम के पत्तो से तोरण द्वारा लक्ष्मी पुजा की खुशी में लगाए।
पुजा के बाद रोशनी देखने उमड़ा जनसैलाब
नगर में महालक्ष्मीजी का पुजन सम्पन्न होने के बाद नगर की पुरानी परंपरा के अनुसार पुरे नगर में दीपावली पर्व के लिए की गई रोषनी को देखने के लिए लोगो की भारी भीड उमड़ी। हर कोई नागरिक पर्व की खुशियो से सराबोर वातावरण में खुद को डुबोकर पर्व का आनंद लुटने को आतुर नजर आ रहा था। देर शाम से नागरिको के नगर भ्रमण का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ वह देर रात तक चलता रहा। हालाकि प्रशासन द्धारा नगर के सबसे व्यस्तम मार्ग एमजी रोड़ पर सभी प्रकार के वाहनो के आवागमन पर रोक लगी होने से आम नागरीको ने पैदल घुमकर ही रोशनी का मजा लिया। एक प्रकार से नगर में अपनी समृद्धि और उल्लास को व्यक्त करते हुए नागरिकगण प्रमुख मार्गो पर देर तक घुमते रहे। मित्र-मंडलियो में शामील युवको का पहनावा, युवतियों का मेकअप, महिलाओ का श्रंगार व बच्चो की मस्ती पर्व के दौरान प्रमुख मार्गो पर नजर आई।
पुलिस प्रशासन की व्यवस्था माकुल रही
पर्व को लेकर नगर में रविवार सुबह से ही विषेष चहल-पहल प्रमुख मार्गो पर होने की वजह से पुलिस प्रषासन के द्वारा विषेष प्रबंध किए गए थे। एसपी विपुल श्रीवास्तव, एएसपी सीमा अलावा के निर्देशन में थाना प्रभारी दिनेशचंद्र सौलंकी एवं यातायात प्रभारी शिवम गोस्वामी ने दीपावली पर्व के लिए विषेष सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। अनेक स्थानो पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। जो मार्ग की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुस्तेदी से कार्य कर रहे थे। पुलिस द्वारा रात्री के समय नगर के भ्रमण की परंपरा के चलते एमजी रोड़ पर कड़ी व्यवस्था की गई थी। नगर में दीपावली का पर्व शांतिपुर्वक व उल्लास के साथ मनाया गया।
Tags
jhabua


