युवा नेता जयवर्धन सिंह गौतम बने अध्यक्ष
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - आईसर कंपनी बगड़ लेबड में आईसर व्हीकल कमर्शियल मजदूर यूनियन के नाम से जय सिंह गौतम की अध्यक्षता में एक संगठन बनाया गया। जिसमें स्थाई एवं अस्थाई श्रमिकों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
5 नवंबर को सभी मजदूर नेताओं ने श्रमिकों के साथ गेट मीटिंग कीl जिससे बगड़ लेवड एवं सादलपुर के आसपास कार्यरत श्रमिकों में हर्ष व्याप्त है। यूनियन के अध्यक्ष श्री जयवर्धन सिंह गौतम आईसर कंपनी के मैनेजमेंट के साथ बातचीत करके वर्करों के हित में कार्य करने का एवंकंपनी को विकास की गति में श्रमिकों द्वारा कार्य करने का आश्वासन दियाl यूनियन के अध्यक्ष श्री जयवर्धन सिंह गौतम उपाध्यक्ष मुकेश महासचिव लकी पटेल बापू महाले राहुल गांगुली विवेक सुदाम जगदाले ज्ञानेश्वर छीर सागर संजय कुमार पांडे इत्यादि पदाधिकारियों ने पद ग्रहण किया। एवं संस्था मैं निस्वार्थ भाव से तन मन धन से कार्य करने का संकल्प लियाl ओके जानकारी श्रमिक नेता रमेश चंद्र मिश्रा ने दी।
Tags
dhar-nimad