प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन | Pradesh ki congress sarkar ke khilaf bhajpa ka pradarshan

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन


धरमपुरी (गोलू पटेल) - दस दिन में किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ करने का झुठ बोल कर प्रदेश में कांग्रेस ने सरकार तो बना ली, किन्तू आज प्रदेश का किसान रो रहा है। ना कर्ज माफ हुआ, ना फसल का बीमा हुआ, अतिवृष्टि से फसले चौपट हो गई है। बर्बाद फसलों का सर्वे तक नही किया जा रहा है। आज प्रदेश के किसानों को भाजपा सरकार की याद आ रही है। अगर आज प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किसान का ये हाल नही होता।

उक्त बात यहां पर शुक्रवार को भाजपा नेताओं प्रदेश सरकार के खिलाफ किए गये प्रदर्शन के दौरान कही। वक्ताओं ने कहा कि आज अतिवृष्टि से किसानों की फसलें चौपट हो गई है। किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। 10 दिन में कर्ज तो माफ नही हुआ, मगर 10 माह में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो गई है। हजारों के बिजली के बिलों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। सड़कों पर गड्‌ढे हो गये है। पुरा प्रदेश अंधकार में डुब रहा है। किन्तू कमलनाथ सरकार के मंत्री तबादला उद्योग में लगे हुए है। इस अवसर पर भाजपा नेता गोपाल कन्नौज, धामनोद मंडल अध्यक्ष विष्णु नवरंग, धामनोद नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पवन कुशवाह आदी ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोलंकी, मंडल अध्यक्ष नगीन सोनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप मंडलोई, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभिजित सोलंकी, वरिष्ठ नेता भारतकुमार महाजन, शांतिलाल राठौड़, अरुण मालवीया, कैलाश वर्मा, सुभाष चक्कीवाला, नगर अध्यक्ष अखिलेश जगताप, प्रशांत शर्मा नालछा जनपद अध्यक्ष लालजी डावर सहित विधानसभा के कई भाजपा नेता मौजुद थे। संचालन राकेश कुमरावत ने किया।  राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन नायब तहसीलदार सोनिका सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन के पूर्व स्थानीय विश्राम गृह से तहसील कार्यालय तक रैली निकाली गई। जिसमें प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post