मनाया गया हरितालिका तीज व्रत | Manaya gaya hartalika tij vrat

मनाया गया हरितालिका तीज व्रत, सुहागिन महिलाओं द्वारा पूजन कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की

मनाया गया हरितालिका तीज व्रत

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शहर में 1 सितंबर, रविवार को हरितालिका तीज व्रत मनाया गया। इस अवसर पर विवेकानंद काॅलोनी स्थित उमापति महादेव मंदिर पर दिनभर महिलाओं की पूजन के लिए भीड़ लगी रहीं। महिलाओं द्वारा बालू रेत से षिव परिवार बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजन की। बाद रात्रि में जागरण एवं भजन-किर्तन भी किए। 

उमापति महादेव मंदिर के पूजारी पं. प्रदीप भट्ट ने बताया कि अलसुबह से ही महिलाओं की मंदिर में े पूजन-दर्षन के लिए भीड़ लगी रहीं। महिलाओं के साथ बालिकाओं द्वारा भी सज-संवरकर एवं पूजा की थालियां सजाकर मंदिर आकर यहां बालू रेत से बनाए गए भगवान षिवजी एवं माता गौराजी के साथ गणेषजी एवं कार्तिकजी की पूजन की गई। पूजन अक्षय मुर्हुत में सुबह से लेकर रात तक चलती रहीं। पूजन में विभिन्न आम, जाम, आंवल के पत्ते, तुलसी के पत्ते, बिल्व पत्र, केले के पत्ते इत्यादि का उपयोग किया गया। बाद सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना एवं परिवार की सुख-समृद्धि तथा बालिकाओं ने अच्छे वर के लिए भगवान से कामना की। इस दिन महिलाओं ने अन्न-जल का त्याग किया। दिनभर पूजन का क्रम चलने के बाद रात्रि जागरण कर समूह में भजन-किर्तन किए। 

दिनभर चलता रहा पूजन-पाठ का क्रम

अगले दिन 2 तिसंबर को गणेष चतुर्थी पर सुबह यथा शक्ति दान देकर एवं भगवान श्री गणेष को भोग लगाकर महिलाओं द्वारा व्रत खोलते हुए अन्न-जल ग्रहण किया गया। साथ ही बालू रेत से बनाए गए षिव परिवार का तालाब में विसर्जन किया गया। इस व्रत के महत्व के बारे में विनीता महोदिया ने बताया कि इस दिन माता पार्वतीजी ने अपनी सहेली के साथ वन जाकर आराधना की थी। उसी निमित्त यह हरितालिका तीव्र व्रत रखा जाता है। इस दिन शहर के अन्य मंदिरों में भी दिनभर पूजन-पाठ का क्रम चलता रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post