मांधाता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री सचिन यादव
ओम्कारेश्वर (ललित दुबे) - मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री सचिन यादव ने ओंकारेश्वर क्षेत्र में हुई फसलों की नुकसान का निरीक्षण किया इस अवसर पर खंडवा कलेक्टर तन्वी सुंदरियाल एसपी डॉ दयाल सिंह गुर्जर के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी साथ भ्रमण पर थे
शासन के कृषि मंत्री सचिन यादव कांग्रेस कार्यकर्ताओ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ओकारेश्वर क्षेत्र के भोगांवा मोरटक्का में अतिवृष्टि से हुई फसलों की बर्बादी का जायजा लेने पहुंचे मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में 24 हेक्टर भूमि अतिवृष्टि से प्रभावित हुई है केंद्र सरकार से 11 हजार करोड़ की राशि मध्य प्रदेश सरकार ने सहायता राशि मांगी है मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयं भी दिल्ली में जाकर कृषि मंत्री से मिले हैं जल्दी ही सरकार से राशि मिलने की संभावना है।
ओमकारेश्वर नाविक संघ के आंदोलन के संबंध में पत्रकारों से कहा कि
ओंकारेश्वर में नाविक संध द्वारा किया जा रहे भूख हड़ताल की जानकारी मुझे मांधाता विधानसभा के विधायक नारायण पटेल ने दी है वह स्वयं भी आंदोलन स्थल पर जाकर चर्चा कर चुके हैं मंत्री सचिन यादव ने कहा कि 15 वर्षों से पूर्व कि सरकार ने नर्मदा नदी की ऐसी बाढ़ में मैं प्रभावित परिवारों के लिए किसी प्रकार की नीति नहीं बनाई है कांग्रेश सरकार इस दिशा में विचार कर प्रभावित लोगों को किस प्रकार मदद की जा सके उस दिशा में भी कार्य कर रही है मैं स्वयं भी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर ओंकारेश्वर के नाविकों की समस्या रखूंगा जितनी भी मदद होगी हमारी सरकार हर संभव मदद करेगी।
Tags
khargon
