जयस की तहसील स्तरीय नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया
मनावर (पवन प्रजापत) - जय जयस जय आदिवासी साथियों दिनांक 22/09/2019 को मनावर गोपाल पुरा डेम पर सुबह 12बजे तहसील स्तरीय नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें 200 लोगों ने अपने अपने विचार विमर्श दिये गये और इस बैठक मे म. प्र. जयस महासचिव गेन्दालाल जी रणदा जयस महासचिव रणदा जी ने जयस युवाओं को सम्भोधित करते हुए कहा कि हर ग्राम स्तर पर जल्द से जल्द सदस्य बना कर पुरे म. प्र. मे हर ग्राम मे जयस युवाओं कि आगाज को जगाने को कहा है।एवं जिला अध्यक्ष देवराज मल्होत्रा जी एवं देवेंद्र सिंह (बबलू दरबार) जी मिलनसिह आलावा जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इन सभी कि अनुशंसा से ही कुछ खास सक्रिय कार्यकर्ताऔ और जिम्मेदार बंधुओं को जयस कि कमान सौंपी गई हैं और कार्यक्रम का आयोजन सफल हुआ।
जयस कि कार्यकारिणी इस प्रकार है
जयस अध्यक्ष मनावर - सुनिल इस्के
जयस उपाध्यक्ष - राजेन्द्र मुझाल्दा
जयस सचिव - हिमेश मुवेल
जयस सह सचिव - केलाश मण्लोई
जयस प्रभारी- सुनिल जी चौहान
जयस संरक्षक - राजु जी मेहरा
जयस कोषाध्यक्ष - मोहन जी बुंदेला
आई टी सेल प्रभारी - मुकेश जी ठाकुर
जयस ब्लॉक अध्यक्ष - सुखदेव जी सौंलकी
जयस तहसील शिक्षा सचिव - प्रेम जी मौर्य
उमरबन ब्लॉक अध्यक्ष - राजा वास्केल
आदि पदों का गठन किया गया
Tags
dhar-nimad
