गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ
धमानोद (मुकेश सोडानी) - धमानोद नगर में गुरुवार को गणपति विसर्जन हुआ। भक्तों ने पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को भरे मने से विसर्जित किया। विसर्जन के दौरान भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाया।। प्रतिमाएं विसर्जित नर्मदा तट पर कराई गईं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए थे।
गणेशोत्सव के समापन पर शहर भर में गणेश महोत्सव की धूम रही। लोगों ने शोभायात्रा निकाल कर भजन-कीर्तन करते गणपति को विदाई दी। न गुरुवार को अनंत चतुर्थी के चलते अधिकांश गणेश भक्तों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
गूंजे बप्पा के जयकारे
गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रृद्धालु गणपति की प्रतिमा को डीजे आदि के साथ भजन-कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। विदाई यात्रा के दौरान उड़ रहे अबीर-गुलाल में श्रद्धालु सराबोर होते दिखाई दिए। बप्पा की भजनों पर महिलाएं भी थिरकते दिखीं।
Tags
dhar-nimad