धर्मेंद्र ने चाहा सहयोग, शासन ने दी राशि | Dharmendra ne chaha sahyog, shasan ne di rashi

धर्मेंद्र ने चाहा सहयोग, शासन ने दी राशि

धर्मेंद्र ने चाहा सहयोग, शासन ने दी राशि

बेबी दर्शनी का बांबे में होगा उपचार

खरगोन (हर्ष गुप्ता) - धरगांव निवासी धर्मेंद्र मंडलोई अपनी पैतृक भूमि पर बरसों से खेती कर रहा है। उसकी आमदनी इतनी है कि वह आसानी से घर चला पाता है। 32 वर्षीय धर्मेंद्र की दो लाड़ली है। इसमें से एक 4 वर्षीय बेबी दर्शनी हृदय रोग से ग्रसित है। इसका पता उन्हें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत कराए जाने वाले सर्वे के दौरान पता चला। इस बात की जानकारी से धर्मेंद्र परेशान तो बहुत हुआ, लेकिन इस बात से वह घबराया नहीं और सोचा कि समय पर पता तो चला। इसके साथ ही धर्मेंद्र को एक उम्मीद आरबीएसके से बंधने लगी। इसके बारे में आशा कार्यकर्ता और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पता चला। धर्मेंद्र ने अपनी बेबी दर्शनी के इलाज के लिए शासन से सहयोग चाहा। आरबीएसके समन्वयक श्री महेश पंवार ने उपचार का स्टीमेट एवं जांच प्राकलन मिशन को भेजी। शासन की योजना ने धर्मेंद्र और उनके परिवार की इस चिंता को दूर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ने कर दिया। बेबी दर्शनी का इलाज अब मुंबई के एसआरसीसी चिल्ड्रन अस्पताल में होगा। दर्शनी के उपचार के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से 7 लाख 11 हजार 750 रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई।

रेल में नहीं मिली सीट, जाएंगे बस से

बेबी दर्शनी के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि जब शासन ने इतना सहयोग किया है, तो हम भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुंबई के अस्पताल से पत्र प्राप्त हुआ, जहां जाते ही आवश्यक टेस्ट करने के उपरांत भर्ती कर लिया जाएगा और इलाज होगा। मुंबई जाने के पहले रेल से टिकिट बुक करवाया, लेकिन सीट नहीं मिलने के कारण बस से ही जाएंगे। धर्मेंद्र अपनी लाड़ली दर्शनी के साथ आज मंगलवार को उपचार के लिए रवाना होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post