अतिवर्षा एवं खेतो में हुए जलजमाव को लेकर 25 ग्रामो के किसानो ने निकाली रैली | Ativarsha evam kheto main hue jaljamav ko lekar 25 gramo ke kisano ne nikali raily

अतिवर्षा एवं खेतो में हुए जलजमाव को लेकर 25 ग्रामो के किसानो ने निकाली रैली, सर्वे करने को लेकर SDM को दिया आवेदन


बड़वाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह तहसील में अतिवर्षा एवं खेतो में हुए जलजमाव के चलते कई किसानो की कपास,मक्का एवं अन्य फसले बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते खराब हुई फसलो के मुआवजे के लिए किसानो ने जहां एक और शासन से मुआवजे की मांग की है,तो वही दूसरी और प्रभावित फसलो का अभी तक सर्वे न किए जाने पर किसानो में पटवारी एवं बीमा कम्पनी के अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त किया है। 

मंगलवार दोपहर मे किसानो ने कंवर कालोनी से रैली निकाली। रैली इंदौर रोड़,जय स्तम्भ,मुख्य चौराहा,एमजी रोड़ से झंडा होते हुए  एसडीएम कार्यालय पहुंची।

रैली में बड़ी संख्या में करीब 25 से अधिक ग्रामो के किसान सम्मिलित हुए। रैली में महिलाए अतिवर्षा के चलते खराब एवं सुचौक हो चुके कपास एवं गन्ने के पौधे हाथो में लेकर चल रही थी।

रैली में प्रशासन की इस उदासीनता पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रभावित फसलो का जल्द से जल्द सर्वे करने को लेकर नायाब तहसीलदार टी विसके को अपने खेत का सर्वे करने के लिए आवेदन दिया।

इस दौरान किसान ज्ञानसिंह नायक ने बताया की विगत दिनों हुई अतिवर्षा से खेतो में लगाई गई कपास एवं मक्का की फसल नष्ट हो गई है। जो लागत लगाई थी वो भी नही निकल पाई।

लेकिन अभी तक शासन उदासीन बना हुआ है।पटवारी द्वारा खेतो में सर्वे नही किया है। और न ही बीमा कम्पनी के सर्वेयर खेतो में पहुंचकर मुआवजे के लिए कोई प्रयास कर रहे है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में किसानो की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन सहित को आगे आने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post