गलत बनाये गये वीजा पासपोर्ट के कारण मुस्लिम दम्पति 15 दिनों से फंसे सऊदी अरब में | Galat banaye gaye visa passport ke karan muslim dampati 15 dino se fanse saudi arab main se

गलत बनाये गये वीजा पासपोर्ट के कारण मुस्लिम दम्पति 15 दिनों से फंसे सऊदी अरब में

गलत बनाये गये वीजा पासपोर्ट के कारण मुस्लिम दम्पति 15 दिनों से फंसे सऊदी अरब में

पुलिस ने किया मामला दर्ज, FIR की प्रति भेजी विदेश मंत्रालय, वापसी में होगी आसानी

बडवाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के महेश्वर से हज करने गये सऊदी अरब में एक मुस्लिम दंपत्ति के गलत वीजा पासपोर्ट बनाये जाने से 15 दिनों से फंसे हुए होने का मामला सामने आया है।

महेश्वर के दम्पति अहमद चंदेरी और शमीम बी का देवास के रहने वाले एजेन्ट वाजिद नामक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए हज पर जाने का वीजा पासपोर्ट बनाने की बजाय गलत तरीक़े से कमर्शियल वीजा पासपोर्ट बना दिया। दम्पत्ति को मामले की जानकारी सऊदी अरब में वीजा पासपोर्ट गुम होने के दौरान नया बनवाने पर  मिली। गलत बनाये गये वीजा पासपोर्ट के कारण विगत 15 दिनों से दम्पति सऊदी अरब में फंसे हुए हैं।

दंपत्ति के पुत्र फरहान चंदेरी ने बताया कि मेरे पिता अहमद और माता शमीम बी  15 अगस्त को महेश्वर से मक्का मदीना हज के लिए हवाई जहाज से रवाना हुए थे। मक्का मदीना में हज पूरा करने के बाद वापस घर भारत आने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका वीजा पासपोर्ट कहीं गुम हो गया है। बाद उन्होंने वहां पर नया वीजा पासपोर्ट बनाने का आवेदन दिया जिसमें उन्होंने मक्का मदीना  हज करने की जानकारी दी। परंतु जब मेरे माता-पिता का नया पासपोर्ट बना तो उसमें पाया गया कि पासपोर्ट बनाने वाले ने धोखाधड़ी करते हुए कुछ रुपए के लालच में मक्का मदीना हज यात्रा का पासपोर्ट ना  बनाते हुए, कमर्शियल पासपोर्ट बना दिया। 

जिसके कारण मेरे माता-पिता विगत 15 दिनों से मदीना में परेशान होकर फंसे हुए हैं। इस सम्बंध में पासपोर्ट बनाने वाले एजेन्ट से चर्चाबकी गई तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसको लेकर एजेन्ट के खिलाफ महेश्वर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

महेश्वर थाना प्रभारी हाकम सिंह पँवार ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए पासपोर्ट बनाने वाले वाजिद के खिलाफ 420  धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। व FIR की काफी विदेश मंत्रालय को भेजी गई है जिससे दम्पति की सहायता होगी व उनकी वापसी होने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post