विश्व के पहले गौ मुक्ति धाम का भुमि पूजन के साथ शुभारंभ | Vishv ke pehle go mukti dhaam ka bhumi pujan ke sath shubharambh

विश्व के पहले गौ मुक्ति धाम का भुमि पूजन के साथ शुभारंभ


विधिविधान के साथ होगा गौ माता का अंतिम संस्कार

बड़वाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के महेश्वर में बुधवार को विश्व के पहले गौ मुक्ति धाम का शुभारंभ अवधूत संत श्री टाटम्बरी सरकार एवं समाजसेवी देवेंद्र साधौ ने पंडित दिलीप सोहनी के आचार्यत्व में 11 बटुकों द्वारा करवाई गई विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ किया।

पवित्र एवं पावन नगरी महेश्वर की धर्म श्रंखला में एक और कड़ी को जोड़ते हुए गौ सेवा की भावनाओ का आदर करते हुए अनेक गो सेवकों के जनसहयोग से  काली गुफा क्षेत्र की 2 एकड़ भूमि पर विश्व का पहला गो मुक्तिधाम गौ माता को समर्पित हो गया गया है। 

समाजसेवी श्री साधौ ने कहा कि इस अभिनव पुण्य कार्य में यह संकल्प भावना है कि दिवंगत गौ माता का शास्त्र विधि अनुसार अंतिम संस्कार किया जाए।  आध्यात्मिक प्रकृति के श्री साधौ ने क्षेत्र के सभी गौ भक्तों एवं धर्म प्रेमियों से अपील की है कि पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर गौ सेवा के पुण्य कार्य में सहयोग करें । वही गौ माता का अंतिम संस्कार करे।इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि महेश्वर में बना गौ मुक्तिधाम विश्व का पहला गौ मुक्तिधाम है। जहां विधिविधान के साथ गौ माता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post