भाजपा की बैठक संपन्न प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने की शिरकत
राणापुर (ललित बंधवार) - नगर मंडल राणापुर में भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक टेकरी के शीतला माता मंदिर प्रांगण में राऊ विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू भाई जिराती के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई । मीटिंग में जिला भाजपा संगठन की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष और नगर मंडल राणापुर के प्रभारी दौलत जी भावसार उपस्थित रहे। नगर मंडल राणापुर की उक्त मीटिंग में मुख्य रूप से संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई साथ ही साथ सक्रिय सदस्यता की सहयोग निधि के संबंध में भी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया । बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दौलत जी भावसार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का उमंग एवं उत्साह पूर्ण तरीके से निर्वाहन करना है तथा नगर मंडल में सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यता का जो लक्ष्य दिया गया है उसे पूर्ण करते हुए उससे भी अधिक प्रयास करना है जिससे कि आने वाले समय में झाबुआ विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने विजय लक्ष्य को प्राप्त कर सके । अपने अतिथि उद्बोधन में मुख्य वक्ता जीतू जी जिराती ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की प्रत्येक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग ले तथा संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्य को उससे कहीं आगे जाकर पूरा करें साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील भी की कि आगामी 4 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर आयोजन में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें इसके लिए स्वयं जीतू जी जिराती ने 1 दिन पूर्व समस्त कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहकर नगर मंडल राणापुर से अधिकतम संख्या में आयोजन में पहुंचकर उक्त आयोजन को सफल बनाने का निवेदन किया । जिराती जी ने कार्यकर्ताओं से यह भी अपील की कि वह पार्टी के सक्रिय सदस्यता की सहयोग निधि केवी लक्ष्य को पूर्ण करें तथा सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्य से भी आगे जाकर नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनावे । बैठक में सदस्यता अभियान के सह प्रभारी तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित बंधवार , नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता जी अजनार तथा नगर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर नायक ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया । बैठक में पार्षद शैलेश सिसोदिया दिलीप मकवाना दिलीप नलवाया कीर्तिश राठौड़ गिरीश बघेल महेश प्रजापत वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद अजनार महिला नेत्री राधा वसुनिया नगर परिषद उपाध्यक्ष निलेश हरसोला नगर मंडल के महामंत्री मुकेश नागोरी दिनेश राठौर नावेद रजा रहु बैग शाकिर सैयद धर्मेंद्र गाहरी तथा अन्य कई कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे । बैठक का संचालन दिनेश राठौड़ द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र जी उपाध्याय द्वारा किया गया
Tags
jhabua
