रोड खुद बयां कर रहा है भ्रष्टाचार की कहानी
गंधवानी (महेश सिसोदिया) - करोड़ो रुपए सरकार स्वीकृत करती है क्षेत्र के विकास के लिए एवं खासतौर पर सड़कों के निर्माण को लेकर ताकि सुदूर ग्रामीण अंचल के लोगो को एक बेहतर सड़क से जोड़ा जाए तो यहां पर विकास की गति को पंख लगे लेकिन सरकार की मंशा को लापरवाह अधिकारी और ठेकेदार कभी पूरा नहीं होने देते।अमूमन वर्षों लग जाते हैं एक सड़क को सरकार से स्वीकृत होकर बनने में लेकिन कुछ ही समय में ठेकेदार ओर सरकारी अधिकारियों की पैसे कमाने की भूख चंद माह में लोगो के अच्छी सड़क के सपने को चकनाचुर कर देती है।
मामला अवल्दा से बाग मार्ग का है जोकि एम पी आर डी सी विभाग के अधीनस्थ तकरीबन 40 किमी की सी सी सड़क को 84 करोड़ की लागत से गुजरात की श्रीजी कंट्रक्सन कंपनी के द्वारा बनाया जा रहा है।लगातार निर्माण के दौरान इस सड़क की शिकायते की जा रही है। कही पर रहवासी क्षेत्र में उचित पानी निकासी की व्यवस्था नही की गई जिससे लोगो के घरों में पानी घुस गया । नगर की अवलीपुरा बस्ती में बारिश के दौरान अधिकं घरो में पानी घुस गया जिसके चलते वहा के निवासियों ने ठेकेदार का जम कर विरोध किया। तो कही पर घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया गया जिसके चलते सड़क अभी से उखड़ने लग गई।वही ऐसी अनगिनत लापरवाहीया कि गई जिसके कारण कही लोगो की जान भी गई ताजा मामला ग्राम डेहरी का है जहा पर एक बुर्ग कि जान चली गई जिसमें निर्माण कंपनी के रोड इंचार्ज भदौरिया के किलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है।वही उक्त सड़क के इंचार्ज इंजीनियर आशीष पटेल को सड़क निर्माण के दौरान नही देखा गया जबकि कई बार गंभीर समस्याओ एवं घटिया निर्माण की शिकायत को लेकर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया।
इनका कहना है।
1.उक्त निर्माण कार्य का सुपर विजन स्वतंत्र कमेटी के द्वारा जाँच करवाई जा रही है- पूनम कछावा एजीएम एम पी आर डी विभाग धार।
2. उक्त सड़क को ठेकेदार ने घटिया निर्माण कर बनाया हैं साथ ही सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया हैं।
सतपाल सिंह बरनाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष।
Tags
dhar-nimad
