विहिप धर्म प्रसार की जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन | Vhp dharm prasar ki jila stariy bethak ka hua ayojan

विहिप धर्म प्रसार की जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

विहिप धर्म प्रसार की जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

विहिप हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार द्वारा गणेषोत्सव पर्व पर झांकीयां निकालने के साथ धर्मातंरण एवं गौ-हत्या रोकने को लेकर बनाई गई रूपरेखा

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - विश्व हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार द्वारा स्थानीय कॉलेज मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 25 अगस्त, रविवार को दोपहर किया गया। बैठक में मार्गदर्षक के रूप में विहिप के विभाग संगठन मंत्री दीपक मकवाना एवं जिला प्रमुख संत कमलसिंह महाराज उपस्थित थे। इस अवसर पर विहिप धर्म प्रसार द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेषोत्सव पर्व पर चल समारोह (झाकियां) निकालने एवं धर्मांतरण तथा गौ-हत्या रोकने हेतु भी रूपेरखा तैयार की। 

बैठक में तय किया गया कि गणेषोत्सव पर्व पर जिले मे इस बार 6 स्थानों पर मुख्य रूप से गणेष प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। साथ ही 2 स्थानों पर अनंत चतुर्देषी के दिन विषाल चल समारोह (झांकियां) निकालकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही गणेषोत्स पर्व के दौरान जहां गणेष प्रतिमाआें की स्थापना की जाएगी, वहां प्रतिदिन भजन-किर्तन के साथ पूजन-पाठ और आरती का दौर चलेगा। धर्मातंरण को रोकने हेतु फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में जो सत्संग के आयोजन चल रहे है, उन्हें ओर विस्तृत कर ग्राम-ग्राम, फलिये-फलिये में सत्संग का आयोजन कर हिन्दू धर्म के प्रति जागृति लाने के साथ जिले में इसकी 150 से अधिक शाखाएं ओर बढाई़ जाएगी। 

गौ-हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

इस अवसर पर पिछले दिनों जिले में कई गांवों में गौ-हत्या के मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस प्रषासन द्वारा लेटलतीफी करने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही गौ-हत्या के आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। आगामी दिनों में इस संबंध में विहिप धर्म प्रसार द्वारा ज्ञापनों के माध्यम से मप्र सरकार एवं केंंद्र सरकार गौ-हत्या करने वालों पर सख्त कानन बनाएं जाने की भी मांग की जाएगी। 

यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस अवसर पर विहिप धर्म प्रसार के वरसिंहभाई गरवाल, सेतुभाई, अनसिंह, बाबुभाई, बेलु बारिया थांदला सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन विहिप धर्म प्रसार के जिला उपाध्यक्ष जोगाभाई सिंगाड ने किया एवं आभार रमेष निनामा ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post