उत्कृष्ट शाला में खेल दिवस पर विभिन्न स्पर्धाए हुई
प्रधानमन्त्री का सम्बोधन भी सुना
बड़वाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह में शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट अभियान पर दिए गए सम्बोधन को भी छात्रों को सुनाया गया।
पीटीआई शिक्षक केआर वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीईओ डीएस पिपलोद,विशेष आतिथि यतीन्द्र जोशी Beo बड़वाह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य कैलाश खांडेकर ने की।कार्यक्रम की शुरुआत मैं अतिथियों द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पंण कर दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई।बीईओ ने कहा की कोई खेल एवं स्पर्धाए विद्यार्थी को न सिर्फ फिट रखती है बल्कि उन्हें अनुशासन में रहना भी सिखाती है।
साथ ही के आर वर्मा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला व भारतीय हॉकी मैं उनके योगदान को बताया। वही प्राचार्य कैलाश खांडेकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद, योगा बहुत अनिवार्य है।
इस अवसर पर सायकल रैली निकाली गई व कब्बडी, खो खो व प्रश्नमंच कार्यक्रम के आर वर्मा द्वारा सम्पन्न कराये गए।
साथ ही विजयी छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर व्याख्याता जयश्री उपाध्यय, जयंत साधौ ,कैलाश मालवीय, एससी जोशी, सुधीर राठौर, कुशल सराफ, राजू भालसे, निर्मल चौधरी ,अनिल तायड़े,सावित्री वर्मा, अनिता गुप्ता, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार के आर वर्मा ने किया|
Tags
khargon
