पर्वो को लेकर हुई शान्ति समिति की बैठक में फिर उठा आवारा मवेशीयो का मुद्दा | Parvo ko lekar hui shanti samiti ki bethak

पर्वो को लेकर हुई शान्ति समिति की बैठक में फिर उठा आवारा मवेशीयो का मुद्दा

पर्वो को लेकर हुई शान्ति समिति की बैठक में फिर उठा आवारा मवेशीयो का मुद्दा

मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सदर ने कहा की जिन्दा लोगो के साथ अब तो कब्रिस्तान में कब्र भी खोदने लगे है सुअर

बड़वाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह मे हिन्दू-मुस्लिमो के आने वाले  त्यौहारों को लेकर एसडीएम मिलिंद ढोके की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक  पुलिस थाना परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियो एवं नागरिको ने गणेशोत्सव एवं मोहर्रम पर्व को लेकर अपने विचार एवं सुझाव उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखे। लेकीन हमेशा की तरह बैठक में सुअरों व आवारा मवेशियों की बढती संख्या के कारण होने वाली समस्याएं,बसों के कारण यातायात बाधित होना बेतरतीब पार्किंग जेसे मुद्दे भी उठाए गये लेकिन अधिकारी इस मुद्दे को भूल जाते है।

पर्वो को लेकर हुई शान्ति समिति की बैठक में फिर उठा आवारा मवेशीयो का मुद्दा

सुअरो की बढ़ती संख्या को लेकर मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सदर हाजी कुद्दुस कादरी ने कहा की जिन्दा लोगो के साथ अब तो कब्रिस्तान में सुअर कब्र भी खोदने लगे है। जिससे हमारी धार्मिक भावनाए आहत हो रही है। 

शान्ति समिति की अभी तक की सभी बैठको में नगर में सुअरों की अनियंत्रित संख्या का मुद्दा लगातार जोर शोर से उठता रहा है।लेकिन बैठक खत्म होने के बाद ही प्रशासनिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।जबकि यह मुद्दा सभी समाजजनो का है।
लेकिन स्थिति बदतर हो गई है।

इस पर एसडीएम मिलिंद ढोके ने कहा की इस सम्बन्ध में हमने प्रकरण भी दर्ज किया है। सुअरों पर नियंत्रण एवं गायो को गोशाला भेजने का कार्य नगर पालिका का है। सीएमओ इसे तत्काल करवाए अन्यथा पशु मालिक के साथ सीएमओ पर भी कार्यवाही की जाएगी। 

सीएमओ अशोक भमोलिया ने कहा की एसडीएम के निर्देश के बाद नगर से करीब 500 की संख्या में सूअर  अन्यत्र स्थानांतरित करवाए है। यह कार्यवाही अब और तेज गति से चलाएंगे।

इसके अलावा कुलदीप सिंह भाटिया,डोंगर खंडाला,पिंकी भाटिया, संजय गुप्ता,सुधीर सेंगर,शहजाद खान,साबिर खान आदि ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान एसडीओपी एससी श्रीवास्तव,तहसीलदार बीएल बामनिया,थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन,सम्भागीय अभियंता सौरभ साहू  भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post