फैक्ट्री ने छोड़ा गंदा प्रदूषित पानी | Factory ne chhoda ganda pradushit pani

फैक्ट्री ने छोड़ा गंदा प्रदूषित पानी

फैक्ट्री ने छोड़ा गंदा प्रदूषित पानी

नगर पालिका ने लगाया 50 हज़ार का जुर्माना

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर औद्योगिक नगरी में कई उद्योगों द्वारा दूषित पानी नालों मैं छोड़ दिया जाता है। जिससे  क्षेत्र  के जल स्रोत खराब हो रहे हैं। इसी कड़ी में आईसर चौराहे पर स्थित एस ए हर्बल बायो एक्टिव एलएल पी कंपनी कंपनी द्वारा  बारिश का मौका देख कर अपना गंदा पानी पाइप के द्वारा बाहर निकाला जा रहा था।

सफाई कर्मचारी द्वारा इसकी सूचना स्वच्छता निरीक्षक रूपेश सूर्या एवं दरोगा को दी गई। उन्होंने मौका मुआयना किया व वीडियो बनाया और इसकी सूचना मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजेंद्र सिंह बघेल को दी। गजेंद्र सिंह जी बघेल दलबल सहित वहां पहुंचे और कंपनी को जमकर लताड़ लगाई और और 50000 का जुर्माना नोटिस दिया।

सूचना मिलते ही प्रदूषण विभाग के अधिकारी लोकेंद्र त्रिवेदी भी मौका मुआयना करने पहुंचे उनकी टीम ने सैंपल लिया और जांच के लिए इंदौर की लैब में भेजा । त्रिवेदी ने बतलाया अगर कंपनी की लापरवाही मिली तो प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कलेक्टर श्रीकांत भनोट का कहना है कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को तलब कर पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी और कंपनी द्वारा लापरवाही की गई तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही जो अधिकारी इस और ध्यान नहीं देते उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post