सुरेश खारीवाल खारोल खारवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
कोटा - खारोल समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन कोटा शहर में संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव सभी समाज बंधुओ की उपस्थिति में संपन्न हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश से सुरेश जी खारीवाल ठाकुर घाटाबिल्लोद निर्विरोध रूप से चुने गए। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी राज्यों से हजारों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित हुए। मध्य प्रदेश से इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो में प्रदेश उपाध्यक्ष कुशाल, उपाध्यक्ष कमल, उपाध्यक्ष विनोद, कोषाध्यक्ष राधेश्याम प्रदेश सहसचिव चतुर्भुज, संगठन मंत्री गोपाल, प्रदेश मंत्री दिनेश, रतलाम जिला अध्यक्ष जगदीश,मंदसौर जिला अध्यक्ष राजकुमार, धार जिला अध्यक्ष विशाल, इंदौर जिला अध्यक्ष दीपक, उज्जैन जिला अध्यक्ष पहलाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल बिरमावल, जीवन मेदात व कार्यकारिणी के अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मनोनीत राष्ट्रीय पदाधिकारी सुरेश जी को विधायक संदीप शर्मा ने शपथ दिलवाई। उपरोक्त जानकारी मध्य प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल जी बिरमावल ने दी।
Tags
dhar-nimad