राष्ट्रीय खेल दिवस पर कलेक्टर, एसपी ने साइकिल चलाकर आमजन को स्वस्थ इंडिया का दिया संदेश | Rastriy khel divas pr collector Sp ne Cycle chalakr swasth indoya ka diya sandesh

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कलेक्टर, एसपी ने साइकिल चलाकर आमजन को स्वस्थ इंडिया का दिया संदेश
  
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कलेक्टर, एसपी ने साइकिल चलाकर आमजन को स्वस्थ इंडिया का दिया संदेश

प्रधानमंत्री के उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर श्री ध्यानचंद जी के जन्म दिवस 29 अगस्त ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ के अवसर पर आज साईकील रैली एवं अन्य कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। साईकिल रैली को सांसद ने हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टर कार्यालय से किया रवाना।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कलेक्टर, एसपी ने साइकिल चलाकर आमजन को स्वस्थ इंडिया का दिया संदेश

कलेक्टर, एसपी सहित विद्यार्थियो ने चलाई साईकिल

खेल दिवस पर आज साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को सांसद श्री गुमान सिंह डामोर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्टर कार्यालय झाबुआ से प्रारंभ होकर शासकीय हाईस्कूल बुनियादी शाला झाबुआ पर सम्पन्न हुई। रैली में कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, पुलिस अधिक्षक श्री विनीत जैन सहित अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यार्थियो ने साईकिल चलाकर स्वस्थ इण्डिया के लिए आमजन को जागरूक किया।

साईकिल रैली के समापन स्थल बुनियादी शाला झाबुआ पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, पूर्व सासंद श्री कांतिलाल भूरिया, कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, पुलिस अधिक्षक श्री विनीत जैन, एसडीएम श्री अभयसिंह खराडी, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप शर्मा, खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने जिले के राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता/पदक विजेता खिलाडियो का सम्मान किया। बुनियादी शाला झाबुआ में स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के फिट इण्डिया मूवमेन्ट का सीधा प्रसारण एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन भी अतिथियो एवं उपस्थित विर्द्यार्थीयो ने देखा। आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, पूर्व सासंद श्री कांतिलाल भूरिया ने उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय एवं देश के विकास मे उनके योगदान तथा जीवन में खेलो के महत्व के बारे में जानकारी दी।जिले में विकासखण्ड मुख्यालयो पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post