फरार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में | Farar apradhi police ki giraft main

फरार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

फरार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

झाबुआ/पिटोल (अली असगर बोहरा) - मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र एवं अन्य प्रांतों में लगभग 10 से 12 लूट एवं डकैती के अपराधी की झाबुआ  पुलिस को तलाश थी वह आरोपी दिनांक 27, 8, 2019 को पिटोल मंडली रोड पर धार दार तलवार लेकर घूम रहा था तभी पिटोल पुलिस ने पकड़ लिया यह अपराधी मानसिंह पिता मुन्ना मच्छार उम्र 43 वर्ष निवास नागन खेड़ी के ऊपर धारा 25 वी आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया आरोपी पर पूर्व से ही माननीय सीजीएम न्यायालय अपराध क्रमांक 545 / 2009 धारा 394 धारा 397 भारतीय दंड विधान एवं आपराधिक प्रकरण क्रमांक 1087/ 2011 में धारा 399 धारा 407 भारतीय दंड विधान 25a एवं 27 आर्म्स एक्ट में फेरारी स्थाई वारंटी गिरफ्तारी जारी होने से इसे उपरोक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया गया आरोपी मान सिंह का एक प्रकरण थाना राणापुर में भी लंबित होकर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए जानकारी मिली थी इसकी गिरफ्तारी के बाद आरोपी मान सिंह ने बताया कि इसके साथी नाहरिया पिता हीरजी  निवासी रेता लुंजा सौभान पीता हिमला बिलवाल निवासी घाटिया एवं अन्य बदमाशों के साथ राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश आदि जगह पर 10 से 12 डकैती व लूट के अपराध किए गए हैं आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना जहां अपराध किए थे संबंधित राज्यों के थानों को झाबुआ पुलिस कप्तान महोदय के माध्यम से भेजी जा रही है आरोपी मानसिंह मच्छर 11 साल से फरार होने से गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास के बावजूद भी गिरफ्तार नहीं हो सका था जिससे  क्षेत्र एवं अन्य राज्यों में भी अपराधिक गतिविधियों का भय व्याप्त था अन्य फरार अपराधियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं

पुलिस सूत्रों की जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 10 में आरोपी मान सिंह  ने लूट और डकैती के दौरान वापी गुजरात में मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस एसआई की हत्या कर दी थी उसी मुठभेड़ में मान सिंह का एक साथी डूंगरिया पिता हिमला बिलवाल निवासी घटिया की भी मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी मिली इस प्रकार मानसिंह ने पिटोल और झाबुआ के बीच में खेड़ी और पांच का नाका  में भी काफी लूट और नकब्जनी  की घटनाओं को अंजाम दिया अगर यह अपराधी इस समय गिरफ्तार नहीं होता तो क्षेत्र और क्षेत्र के आसपास में लूट की वारदातों को अंजाम देता इसे गिरफ्तार करने में पिटोल चौकी प्रभारी हरनाथ सिंह चौहान प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश जोशी ए एस आई कमल कमल कांत पलवार आरक्षक संजय डावर आरक्षक सुरेश बघेल आरक्षक अनिल मुवेल आदि का सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post