राष्ट्रीय खेल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया
भानपुरा/गरोठ (सुनील माली) - गरोठ नगर में संचालित संस्कार वैली विद्यालय में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व संस्कार स्पोर्ट द्वारा विद्यालय प्रांगण में खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल शिक्षक दिनेश जी मीणा सर विद्यालय प्राचार्य राजेश जी पाटीदार नेशनल प्लेयर आयुषी चौहान विद्यालय खेल शिक्षक तरुण लोहार खेल शिक्षिका आरती चौहान उपस्थित रहे विद्यालय में उपस्थित अतिथियों द्वारा खेल से संबंधित बातें विद्यार्थियों को बताए कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षक जगदीश जी मीणा वह आभार व्यक्त विद्यालय की छात्रा गरिमा पाटीदार द्वारा किया गया।
Tags
dhar-nimad
