पीथमपुर नगर पालिका ने सुबह 5:00 बजे हटाया अतिक्रमण | Pithampur nagar palika ne subha 5 baje hataya atikraman

पीथमपुर नगर पालिका ने सुबह 5:00 बजे हटाया अतिक्रमण

पीथमपुर नगर पबलिक ने सुबह 5:00 बजे हटाया अतिक्रमण

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - नगर पालिका द्वारा आज 29 अगस्त को सुबह 5:00 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीथमपुर चौराहे का अतिक्रमण हटाया गया, नगर पालिका स्वच्छता निरीक्षक रुपेश सूर्या ने बतलाया कई बार समझाने के बावजूद भी अतिक्रमण कारी अपना ठेले दुकान नहीं हटा रहे थे कई बार समझाइश देने के बाद भी नहीं मान रहे थे। जिससे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आने जाने वाले वाहनों एवं पैदल चलने वालों को काफी परेशानी हो रही थी। जाम की स्थिति बन जाती थी। आज नगर पालिका सीएमओ गजेंद्र सिंह बघेल ने सुबह-सुबह अपने दल बल के साथ हाउसिंग चौराहा पर पहुंचकर  अतिक्रमण को हटाया अतिक्रमण में आ रहे सामान को जप्त किया। अतिक्रमण प्रभारी संजय भैरवे दरोगा संजय चावरे इमरान आदि कर्मचारी कार्रवाई में शामिल थे। क्षेत्र के रहवासियों ने इनके कार्य की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post