राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रुकेश भूरिया का चयन | Rajy stariy kabaddi pratiyogita main rukesh bhuriya ka chayan

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रुकेश भूरिया का चयन

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रुकेश भूरिया का चयन

झाबुआ/पिटोल (अली असगर बोहरा) - 19 वर्ष बालक बालिकाओं की पश्चिमी क्षेत्र की सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 26-8-2019  सोमवार को झाबुआ के बहुउद्देशीय खेल परिसर में आयोजित की गई जिसमें झाबुआ धार अलीराजपुर बड़वानी खरगोन 5 जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में झाबुआ की टीम विजेता रही और अलीराजपुर की टीम  उपविजेता रही इस प्रतियोगिता में पिटोल हायर सेकेंडरी के कक्षा 11वीं के छात्र रुकेश भूरिया द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया इस प्रदर्शन के कारण उसका चयन पश्चिमी क्षेत्र राज्य स्तरीय टीम में हुआ दिनांक 30-8-2019 को शाहपुरा जिले में होने वाली आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे लेने जाएगा रुकेश नानका का भूरिया के इस चयन  पर परिवार सहित पिटोल के सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों और स्कूल के खेल शिक्षक चैतन्य परमार सहित समस्त स्टाफ ने बधाइयां दी और उसके खेल में भविष्य उज्जवल होने की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post