जिले में भरपूर बारिश से खेत लहलहाए, हरियाली की ढंकी चादर | Jile main bharpur barish se khet lahlahay

जिले में भरपूर बारिश से खेत लहलहाए, हरियाली की ढंकी चादर

जिले में भरपूर बारिश से खेत लहलहाए, हरियाली की ढंकी चादर

झाबुआ (मुर्तुजा भाई पिटोल वाला) - जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 954.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। विगत 24 घण्टो मे औसत 80.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापक केन्द्र झाबुआ में 65,रामा में 85 मि.मी.,थांदला मे 85.8 मि.मी.,पेटलावद मे 131.4 मिमी,राणापुर मे 56 मिमी, मेघनगर मे 62 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसी के साथ आज दिनांक तक झाबुआ में 859.6 मिमी, रामा में 1008 मिमी, थांदला में 1113.6 मिमी, पेटलावद में 840.8 मिमी, राणापुर में 712 मिमी, मेघनगर 710 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। झाबुआ जिले में औसत बारिश का आंकड़ा छू ले जाने के बाद जिलेभर के खेतों में फसले लहलहा रही है जिससे किसान खासे उत्साहित है। वहीं जिलेभर में नदी, तालाबों में पर्याप्त पानी का स्टोरेज हो चुका है तो कुएं भी लबालब भर चुके हैं। पर्याप्त बारिश होने से भूमि जल स्तर भी बढ़ चुका है जिससे ग्रीष्मकाल में बंद पड़े हैंडपंप भी भरपूर पानी उगलने लगे। अच्छी बारिश से आगामी त्योहारों के मद्द्ेनजर व्यापारियों को अच्छी ग्राहकी का  अनुमान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post