महा पूजन का आयोजन गुरु मंदिर में हुआ
बामनिया - (प्रीतेश जैन) - पर्युषण पर्व के दूसरे दिन पार्श्वनाथ पंचकल्याणक महा पूजन का आयोजन गुरु मंदिर में किया गया पंचकल्याणक महापूजन के लाभार्थी रमेश कुमार लुणावत रहे और पूजन के विधिकारक राजेश लुणावत और विजय बागरेचा रहे। सभी भक्तों ने पूजन हर्षोल्लास के साथ आनंद उठाया और साथ ही संभव नाथ भगवान और गुरुदेव की अद्भुत व आकर्षित अंग रचना राके, विवेक व शुभम लुणावत द्वारा की गई। प्रतिक्रमण के पश्चात प्रभु भक्ति का आयोजन भी किया जा रहा ह। महावीर मंदिर में भी अंग रचना की गई सभी लोग प्रभु भक्ति में लीन होकर पर्यूषण का आनंद उठा रहे हैं।
Tags
jhabua
