पुलिस ने किया लूट का पर्दाफाश | Police ne loot ka pardafash

पुलिस ने किया लूट का पर्दाफाश

पुलिस ने किया लूट का पर्दाफाश

मुरैना (संजय दीक्षित) - पुलिस अधीक्षक असित यादव के दिशा निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को चोरी लूट पर अंकुश लगाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। इसी दिशा निर्देशन में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, शशि भूषण सिंह रघुवंशी अनुविभागीय अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में लूट का पर्दाफाश किया गया है।जानकारी के अनुसार फरियादी  याकूब खान निवासी रिटायर्ड कॉलोनी बामोर के द्वारा दिनांक 21-7-18 को थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 229/18 धारा 394 ताई 11,13 एम पी डी पी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना बानमौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना से सुनील गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम खेरवाया नूराबाद जिला मुरैना को गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील ने अपने साथी सीता गुर्जर, रुस्तम गुर्जर निवासी ग्राम रिठौरा थाना सराय छोला तथा रिंकू गुर्जर निवासी ग्राम खेरवाया नूराबाद के साथ मिलकर नयागांव रेलवे फाटक  कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर एक मोटरसाइकिल सवार की  लातों से मारपीट कर एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल, सैमसंग कंपनी के दो मोबाइल तथा ₹10000 लूटना बताया है। पुलिस ने अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी से घटना में लूटा सैमसंग कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। घटना का मुख्य आरोपी सीता गुर्जर तथा रुस्तम गुर्जर जो की शातिर बदमाश है। अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अज्ञात बदमाशों पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी जितेंद्र मावई, उपनिरीक्षक पीयूष राठौर,सहायक उपनिरीक्षक मुन्ना लाल गौर,प्रधान आर निहाल सिंह,आर भूपेंद्र,आर धर्मवीर,आर गजेंद्र,आर जीतेंद्र,आर अमन पचौरी, आर अजीत एवम आर सुदेश साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।।                मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post