अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस प्राइड अवार्ड से किया गया सम्मानित | Adhikariyo or karmchariyo ko police pride award se kiya gya sammanit

अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस प्राइड अवार्ड से किया गया सम्मानित

अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस प्राइड अवार्ड से किया गया सम्मानित

मुरैना (संजय दीक्षित) - मुरैना जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस प्राइड अवार्ड से सम्मानित करने के लिए जबलपुर के मानस भवन में आमंत्रित किया गया। जिसमें सी.एस.पी सुधीर सिंह कुशवाहा, कोतवाली थाना प्रभारी  अतुल सिंह, थाना प्रभारी नूराबाद  विनय यादव ,थाना प्रभारी माता बसैया  उप  निरीक्षक के.के सिंह, आरक्षक सुदेश, राहुल कुशवाह साइबर सेल मुरैना, आरक्षक राजकुमार प्रवेंद्र क्राइम ब्रांच मुरैना, आरक्षक अमित शुक्ला रीडर शाखा डी.पी ओ मुरैना और आरक्षक ब्लास्टर सिंह बघेल जिला विशेष शाखा मुरैना के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सम्मान रविवार को पुलिस प्राइड अवार्ड 2019 जबलपुर मानस भवन में हुआ हैं। इस पुलिस प्राइड अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शैलेंद्र सिंह ए.डी जी.पी चयन एवं भर्ती, तरुण भनोट वित्त मंत्री मध्य प्रदेश शासन,  लखन घनघोरिया  कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन , जगतगुरु स्वामी राघव देवाचार्य, श्रीमती स्वाति गोडबोले महापौर जबलपुर, विवेक शर्मा आई.जी जबलपुर , भागवत सिंह चौहान डी.आई.जी जबलपुर, भरत यादव कलेक्टर जबलपुर एवम अमित सिंह एस.पी जबलपुर सहित सभी लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post