लगातार हो रही है जिलेभर में बारिश | Lagatar ho rhi hai jioe bhar main barish

लगातार हो रही है जिलेभर में बारिश

लगातार हो रही है जिलेभर में बारिश

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शहर में 26 अगस्त, सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सोमवार को सुबह से ही मौसम सर्द रहा। अलसुबह से ही बारिष का दौर चला, जो शाम तक जारी रहा। 

सोमवार को अलसुबह जैसे ही लोग उठे, तो उन्हें बारिष का दीदार हुए। दिनभर मौसम ठंडा रहने के साथ कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिष होने से सुबह स्कूलों में भी बच्चों की संख्या कम रहीं। कम संख्या में ही बच्चें स्कूल पहुंचे। वहीं सुबह से जारी बारिष के चलते इसका असर बाजरों की रौनक पर भी देखने को मिला। जहां कई व्यापारियों ने अपनी दुकाने खोली तो बाजार में भी लोग आवष्यक कार्यों के लिए ही निकले। बाजारों में व्यापार भी मंदा रहा।

अब तक 894.4 मिमी वर्षा

मौसम विभाग झाबुआ के तकनीकी अधिकारी राजेषकुमार त्रिपाठी ने बताया कि झाबुआ में अब तक कुल 894.4 मिमी वर्षा हुई है। श्री त्रिपाठी के अनुसार मौसम अनुसंधान केंद्र भोपाल से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आगामी 24 घंटों, जिसमें 27 अगस्त की सुबह तक मप्र के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी है, जिसमें झाबुआ जिला भी शामिल है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post