निमाड़ मालवा नामदेव समाज सेवा संघ का गठन
सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज उत्थान का लिया संकल्प
धामनोद (मुकेश सोडानी) - समीपस्थ ग्राम जलकोटी स्थित श्रीक्षेत्र दत्तधाम में विगत दिवस संपूर्ण निमाड़ मालवा से आए नामदेव समाजबंधुओं ने एकत्रित होकर सर्वसम्मति से समाज हित में सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज कल्याण की दिशा में कार्य करने हेतु कृत संकल्पित होकर निमाड़ मालवा नामदेव समाज सेवा संघ का गठन किया गया।
आयोजन के मुख्य अतिथि इंदौर से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी सेवी शंकरलाल अखोते, विशेष अतिथि निमाड़ मालवा के वरिष्ठ समाजसेवी रामकृष्ण नामदेव मोहम्मदपुर, प्रेमलाल नामदेव बैड़ीया, शिवनारायण खल्या, कैलाशचंद नामदेव बड़वानी, रमेशचंद्र वर्मा धामनोद, के सी पीरा खरगोन रहे । जिनका संघ के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया । पश्चात संस्थापक सदस्यों एवं सक्रिय सदस्यों को संघ के बैज लगाकर एवं भगवा गमछा ओढाकर अतिथियों ने अलंकृत किया । कार्यक्रम का संचालन विजय नामदेव (लठीया) ने किया तो संस्थापक सदस्यों एवं सक्रिय सदस्यों का परिचय संस्थापक संरक्षक संतोष मंडवाल ने करवाया। अपने तरह की इस अद्भुत बैठक में प्रत्येक सदस्य को अपने विचार रखने का अवसर दिया गया सभी के विचारों को जानने के उपरांत संघ का गठन किया गया । जिसमें अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव इंदौर, कोषाध्यक्ष महादेव नामदेव पटलावद धामनोद को मनोनीत किया गया ।
बैठक में ही सर्वसम्मति से सामाजिक कुरीतियों जैसे मृत्यु भोज, दहेज, लायन प्रथा, मृत्यु भोज में मीठा जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए संकल्प लेने के साथ-साथ विभिन्न समाज कल्याण के कार्य जैसे युवाओं को रोजगार हेतु मार्गदर्शन बच्चों में संस्कृति जागरूकता महिलाओं को परिवार प्रबोधन संत नामदेव के संदेशों का समूचे समाज में विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार, परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह सम्मेलन, कैरियर गाइडेंस, पर्यावरण जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वरोजगार एवं स्वावलंबन, जैसे अनेकानेक विषयों पर कार्य करने का संकल्प लिया गया। संत नामदेव के प्रचार प्रसार के तारतम्य में आयोजन के दौरान ही अतिथियों द्वारा कार स्टिकर चारपहिया वाहनों में लगाये गये, तत्पश्चात पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए वृक्षारोपण कार्य किया गया । भोजन बाद दूर सुदूर से आये सदस्यों को संस्था अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव इन्दौर ने संत नामदेव जी की प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण करवाया । जिसमे समाज बंधुओं के मकान दुकान में चस्पा करने हेतु जय श्री नामदेव के 1000 स्टिकर, मोटर साइकिल के 500 स्टिकर, तथा 200 कार स्टिकर का वितरण सदस्यों को किया गया। संघ के कार्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित सदस्यों को एक एक डायरी का वितरण किया गया । जिसमें वे अपने क्षेत्र की जानकारी का संकलन कर एवं विभिन्न सामाजिक कार्य का उल्लेख कर समय समय पर संघ को जानकारी मुहैया करायेंगे।
अंतरिक्ष वैज्ञानिक रवि वर्मा, विजय नामदेव सुसारी, सुनिल भगत मनावर, अखिलेश चौहान बाकानेर, कमलकुमार नामदेव कसरावद सहित अनेक उत्साही सदस्यों की वरिष्ठजनों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के चलते समाजबंधुओं में संघ की सदस्यता लेने की होड़ सी लग गई । तत्काल ही 8 संस्थापक सदस्य एंव सक्रिय सदस्य बने।
बड़े आश्चर्य की बात है कि 2 महीने पूर्व इस बात को लेकर समाज बंधुओं द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था जिसमें चर्चा कर इन सभी सदस्यों को जोड़ा गया एवं इस परियोजना को मूर्त रूप प्रदान करते हुए निमाड़ मालवा नामदेव समाज सेवा संघ का निर्माण किया गया।
संस्थापक सदस्य भरत
कोकने धार ने संघ द्वारा भविष्य में सामुहिक विवाह कार्यक्रम किया जाता है, तो अधिक से अधिक राशि देने की घोषणा हर्षध्वनी के बीच की । एवं समाज की प्रकाशित होने वाली वाली टेलिफोन डायरेक्टरी में भी विशेष सहयोग का वादा किया।
खरगोन, मोहम्मदपुर खंडवा सुसारी,कुक्षी, मनावर धार, इन्दौर, बाकानेर, पेटलावद बड़वानी ,कसरावद, बकावां बैड़ीया ढेबर, बड़वाह धामनोद बलवारी, झाकरूढ़ आदि स्थानों के सदस्यों ने मौजूदगी दर्ज कराई । श्री दत्त मंदिर जल कोटि आश्रम के सेवा ट्रस्टी महादेव नामदेव ने समाज के वरिष्ठ जनों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया व सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
Tags
dhar-nimad
