जिले में हुई बारिश की स्थिति गांधी सागर का जलस्तर हुआ 1310.28 | Jile main hui barish ki sthiti gandhi sagar ka jal star hua 1310.28

जिले में हुई बारिश की स्थिति गांधी सागर का जलस्तर हुआ 1310.28


गांधी सागर बांध के 3 स्लूज गेट खोले गए

मंदसौर/गरोठ (सुनील माली) - चंबल नदी पर बनी एशिया की सबसे बडी मानव निर्मित झील गाँधी सागर बाँध का जलस्तर 1310.28  फ़ीट होने पर डैम के तीन सलूज गेट (छोटे गेट) सुबह 5 बजे खोले गए। 1 लाख 48 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है

58095 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। 1312 फ़ीट हैं डेम की भराव क्षमता। 2015 में खुले थे डेम के गेट। छोटे बडे कर 19 गेट है। गांधी सागर बांध के केचमेंट एरिया इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच जिले में हो रही भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी।  डैम के डाउनस्ट्रीम एरिया में भी मंदसौर कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट डाउनस्ट्रीम में राजस्थान के कोटा, रावतभाटा सहित मध्य प्रदेश के शियोपुर, मुरैना सहित कई जिले आते हैं।।

Post a Comment

Previous Post Next Post