नर्मदा नदी खतरे के निशान के समीप | Narmada nadi khatre ke nisan ke samip

नर्मदा नदी खतरे के निशान के समीप


बड़वाह (गोविंद शर्मा) - ऊपरी हिस्सों में हो रही लगातार बारिस की वजह से तवा बांध इंदिरा सागर व ओम्कारेश्वर बांध के गेट खुलने की वजह से बडवाह के नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार सुबह 9 बजे जलस्तर का लेवल 160.700 व 12 बजे 161.200 व दोपहर 1 बजे तक का लेवल 161.500 है। जब कि खतरे के निशान का लेवल 163.980 है।

नायब तहसीलदार राहुल सोलंकी ने बताया कि वर्तमान में नर्मदा का जलस्तर 3 मीटर निचे है, यदि जलस्तर 165 मीटर के आंकड़े को छूता है तो नर्मदा नदी के पुल का आवागमन बन्द कर दिया जाएगा। नर्मदा का जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो कुछ ही घन्टो में नर्मदा नदी के पुल बन्द होने की स्थिति बन सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post