जर्जर हालत के चीलघर में किया जाता है पोस्टमार्टम
अस्पताल प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा
पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका प्रशासन दोनों ने चील घर के पुनर्निर्माण के लिए अपने हाथ ओछे किए
छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा (गयाप्रसाद सोनी) - विगत कई वर्षों से विवादों में रहे अमरवाड़ा चील घर का आज भी वही हाल है जो बरसों से रहा है आपको बता दें की विगत 10 से 15 बरस पहले निर्माण हुए चील घर की हालत अब तक जस की तस बनी हुई है जबकि नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी दोनों पुनर्निर्माण करवाने में हिच किचा रहे हैं जबकि भरी बरसात में यदि किसी का पोस्टमार्टम किया जाता है तो वह इतना जर्जर है कि ऊपर से पानी टपकेगा।
वही कई बार प्रकाशित खबरों और चैनलों में दिखाए जाने पर भी प्रशासन जस की तस बने हुए हैं और इसके पुनर्निर्माण के बारे में अभी तक नहीं सोचा है इस तथ्य से पता चलता है कि अस्पताल प्रशासन किस प्रकार अपनी जिम्मेदारी से हट रहा है शासन प्रशासन को इस पर आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए और तत्काल चील घर के पुनर्निर्माण के बारे में पीडब्ल्यूडी या नगर पालिका प्रशासन से मांग करनी चाहिए।
Tags
chhindwada