नर्मदा बचाओ आन्दोलन की नेत्री मेघा पाटकर ने फोरलेन पर किया चक्का जाम | megha pathakr ne kiya chakka jaam

खलघाट (मुकेश जाधव ) - नर्मदा बचाओ आन्दोलन की नेत्री मेघा पाटकर ने मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर   किया चक्का जाम | ज्ञात हो की पुनर्वास क्षेत्रो में लोगो की समस्या को लेकर मेघा पाटकर ने ये आन्दोलन किया है |आंदोलनकारी मेघा पाठकर का खलघाट टोल प्लाजा पर दो घण्टे से धरना प्रदर्शन चल रहा है।
पुनर्वास को सुचारू रूप से पुनर्वास नही होने के कारण दूर-दूर से ग्रहस्त पुनर्वासीओ का काफिला खलघाट टोल प्लाजा पहुँचा। जहाँ पर 30 से 35 गाड़ियों से आये पीड़ित पुनर्वासी की संख्या सेकड़ो में थी। जिसमे महिलाओ की संख्या अधिक थी। अभी तक दो घण्टे से अधिक हो गए है। जहाँ पर पुलिस प्रशासन आला अधिकारी मुस्तेद है। वही श्री मेघा पाठकर ने टोल परिसर फोरलेन पर सभा भी संबोधित की जहाँ पर सरकारों की पुर्नवासो को लेकर चर्चायें हुई। पूर्ण पुनर्वास नही होने के कारण यह आंदोलन देखते ही देखते भारी भीड़ टोल परिसर में जमा हो गयी। जहाँ पुनर्वास के झंडे बेनर तले अपनी-अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

चक्का जाम लगने से वाहनों के धमे पहिये
टोल प्लाजा पर आंदोलनकारी श्री मेघा पाठकर का धरना प्रदर्शन को लेकर बॉम्बे आगरा फोरलेन पर देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। जिसमें एम्बुलेंस स्कूल के बच्चों को डिलेवरी पेसेंट व मरीजो को छूट रखी गयी। तो वही वाहनों की टोल से लेकर लंबा जाम लग गया। इंदौर से आने वाले वाहनो की भी लाइन दिखाई दी। कुछ यात्री पैदल ही जानो को मजबूर हो गए थे। जिसमें महिलाएं बच्चे व पुरूष परेशान दिखाई दिए। इस जाम से खाने पीने की व्यवस्था में भी लोग तरसे। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन दोपहर तक जारी था।



Post a Comment

Previous Post Next Post