खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन | Khel divas pr khel pratiyogitaon ka hua ayojan

खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन

खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचन्दजी के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर जिला मुख्यालय में खेल ओर युवा कल्याण विभाग द्वारा तीरंदाजी, कराते, एथलेटिक्स एव हैंडबाल खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीरंदाजी ओर कराते खेल प्रतियोगिता का आयोजन बहूद्देशीय खेल परिसर झाबुआ मे किया गया। तीरंदाजी ओर कराते खेल प्रतियोगिता का समापन ओर पुरस्कार वितरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एव सदस्य जिला पंचायत के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। आतिथियों द्वारा विजेता खिलाडिय़ो को पुरस्कृत किया गया। एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन झाबुआ मे किया गया, विजेता खिलाडिय़ो को पुरस्कार वितरण जिला खेल ओर युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी के द्वारा किया गया।

खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन

हैंडबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन शाउमावि रातीतलाई झाबुआ मे किया गया। जिसमे 10 टीमों 7 बालक वर्ग  एव 3 बालिका वर्ग ने भाग लिया। समापन ओर पुरस्कार वितरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ संदीप शर्मा, प्राचार्य नवोदय स्कूल ए. हमीद खान, जिला खेल ओर युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार हर्षल बहरानी, क्रीडा प्रभारी आदिवासी विकास विभाग कुलदीप धबाई, मनोज पाठक, योगेश गुप्ता हैंडबाल कोच अवलोक शर्मा  आदि ने विजेता खिलाडिय़ो को पुरस्कृत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post