एसडीएम अभय खराड़ी पर भ्रष्टाचार के आरोप | sdm abhay kharadi pr bhrashtachar ke arop

एसडीएम अभय खराड़ी पर भ्रष्टाचार के आरोप

एसडीएम अभय खराड़ी पर भ्रष्टाचार के आरोप

अभय खराड़ी मुर्दाबाद के लगाये गये नारो के साथ कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - अनुभाग एसडीएम अभय खराड़ी के विरोध में अनुभाग झाबुआ के खाद्य विभाग का कार्यपालिक अमला, सहकारिता विभाग के सभी विक्रेता, प्रवंधक, पंचायत सचिव संगठन के सचिव व पदाधिकारी, रोजगार सहायक, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण, वन समिति के अध्यक्ष, सचिव समस्त ने मिलकर एसडीएम खराडी के विरोध में नारेबाजी की मुर्दाबाद के नारे लगाकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

कलेक्टर परिसर में बुधवार को शासकिय कर्मचारी संघ ने मिलकर अवैध वसुली करने वाले भ्रष्ट एसडीएम के विरोध में नारे लगाये, इसके साथ ही कलेक्टर को तानाशह एसडीएम के अवगुणों के बारे में बताकर, ऐसे एसडीएम को जल्द से जल्द हटाने की मांग की है।

खाद्य आपुर्ति संघ के प्रांतिय अध्यक्ष ने एस.एस. गामड़ ने बताया कि, अभयसिंग खराड़ी एसडीएम पद का दुर्पयोग कर रहा है। अवैधानिक रुप से कर्मचारियों के साथ मनमाने व्यावहार कर रहा है, साथ ही साथ अवैध वसुली भी कर रहा है। अत एवं इस तरह के व्यक्ति एसडीएम के पद के काबिल नहीं कलेक्टर से गुहार लगाई कि, जल्द ही अभय खराड़ी को एसडीएम पद झाबुआ से हटाया जाये।

हालांकि, पूरी बात, ज्ञापन का अंत सुनने के बाद, कलेक्टर प्रबल सिपाहा दो टुक जवाब देकर इस तरह चले गये, जैसे उनको एसडीएम के घमासान विरोध से कोई फर्क नहीं। विरोध करने वालो को कलेक्टर का जवाब था ठीक है।

बहरहाल, एक राजपत्रित अधिकारी पर भ्रष्टाचार अवैध वसुली का खुल आरोप करने वालो को कलेक्टर ने इसलिए तवज्जु नहीं दी क्योंकि वो शायद कोई सबूत नहीं दे पाये... यदी... एसडीएम के भ्रष्टाचार के अंधकार के खिलाफ लड़ाई खुलकर तेज लड़ना है तो सबूत की चिंगारी दिखानी होगी जो भ्रष्टाचार के अभय जंगल में आग लगा दे।

Post a Comment

Previous Post Next Post