असरफ खान मटकी फोड कर बने कन्हैया
समिती द्वारा विजेताओ को किया गया पुरस्कृत
झकनावदा (रकेश लछेटा) - देश भर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धुम दिखाई दी। उसी क्रम जिले के झकनावदा में भी जन्माष्टमी पर्व को बड़े ही धुमधाम से मनाया गया। नगर में जगह-जगह मटकी के आयोजन हुवे। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः से ही नगर के स्थानीय श्री राधा कृष्ण मंदिर पर भक्तो का दर्शन वंदन हेतु ताता लगा दिखाई दिया। तो मंदिरो में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नन्द के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयघोष सुनाई दी। तो शाम होते होते नगर के स्थाननीय बस स्टेण्ड समीप, इन्द्राकालोनी, पीपल चौक सिर्वी मोहल्ला व किसान मार्ग, हाट बाजार पर मटकी का आयोजन रखा गया। वही राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के तत्वाधान में भी जय किसान मार्ग पर भी तीन मटकी का आयोजन रखा गया जिसमें नन्हे बालक बालिकाओ व बड़ो ने भी बड़ चढ कर हिस्सा लिया। जिसमें सभी ने अपना अपना प्रयत्न किया। जिसमें अथर्व अरोड़ा ने प्रथम मटकी, असरफ खान ने द्वितीय मटकी व तानीया सेठीया ने तृतीय मटकी फोट कर विजेता बने। जिस पर विजेताओं को समिति के शैतानमल कुमट,राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रतिनिधी प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमट, लक्ष्मण बर्फा, शम्भु राठौड़, अरविंद राठौर, जमनालाल चैधरी, विजय पटेल, गोपाल विश्वकर्मा, श्रीमति वंदना बैरागी, श्रीमति अनिता बैरागी,श्रीमति चौधरी,श्रीमति सोना गोलेच्छा, मोना जैन, नंन्दनी जैन ने पारितोषिक भेटकर कर उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। तत्पश्चात् समस्त बच्चो को सल्पाहार करवाया गया।
Tags
jhabua
