श्री कंचन मेमोरीयल एकेडमी में धुमधाम से मनाई जन्माष्टमी
झकनावदा (राकेश लछेटा) - बिजोरी रोड स्थित श्री कंचन मेमोरीयल एकेडमी स्कुल में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें आयोजन का श्री गणेश मुख्य अतिथी राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रतिनिधी प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमट, हरीराम पडियार,संजय व्यास,संजय लछेटा बिजोरी,राकेश जानी सेमरोड़ द्वारा माॅ शारदा व श्री कृष्ण कन्हैयालाल भगवान के चित्र पर पर पुजन अर्चन व माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित अतिथीयों का स्कुल संचालक लक्की विश्वकर्मा द्वारा श्रीफल व पेन भेट कर अतिथी सत्कार किया गया। तत्पश्चात् जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित फेन्सी डे्स में बच्चे राधा कृष्ण बनकर आये जिसमें से जज के निणरय द्वारा प्रथम आई राधा की वेशभूषा में जिया पडीयार व कृष्ण के रूप में यश पवांर, द्वितीय राधा कृष्ण सिमरन निबोलीया व अक्षांश चौयल व तृतीय राधा कृष्ण के रूप में त्रिषा लछेटा व उत्सव जानी को उपस्थित अतिथीयो द्वारा पुरस्कार भेट किया गया। जिसके बाद स्कुल में दही हाडी का आयोजन भी आयोजित हुवा जिसमें नन्हे बाल गोपालो ने व राधा रानीयो ने हिस्सा लिया। तत्पश्चात् विजेता को स्कुल स्टाप व अतिथीयो द्वारा पारितोषिक भेट किया गया। इस अवसर पर स्कुल संचालक लक्की विष्वकर्मा, अध्यापिका माया गेहलोत, शानु बागडीया, ज्योति पडियार, सोनु पडियार,सीमा नगरीया उपस्थित थे। आयोजन का संचालन कुमारी माया गेहलोत ने किया आभार लक्की विश्वकर्मा ने माना।
Tags
jhabua
