CISF में प्रथम अंतर खंड स्तरीय कमांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ | CISF main pratham antar khand stariy kamano pratiyogita ka shubharambh

CISF में प्रथम अंतर खंड स्तरीय कमांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ


बडवाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह स्थित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र मे सात दिवसीय प्रथम अंतर खंड स्तरीय कमांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्र के मुख्य अथिति डीआईजी श्री हेमराज गुप्ता द्वारा गुब्बारे छोड़ कर किया गया।

इस दौरान सभी टीमो के प्रतिभागियों द्वारा बारी बारी से परेड के माध्यम से मुख्य अतिथि महोदय का अभिवादन किया गया। इस दौरान जवानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। 26 अगस्त से 2 सितम्बर तक चलने वाली प्रतियोगिता में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के दस खंडो के दलों ने भाग लिया है।

इस अवसर पर डीआईजी श्री हेमराज गुप्ता सहायक कमांडेंट श्री अजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। डीआईजी ने अपने सम्बोधन में बताया कि किसी भी बल के लिए उसके बल सदस्यों में मानसिक एवं शारीरिक दक्षता का होना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे प्रतिकूल परिस्थितियों में सभी प्रकार कि बाधाओं को पार करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। साथ ही अव्वल आने कि होड़ प्रतिभागियों को और ज्यादा मजबूत बनने एवं कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित करती है। 

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण केंद्र व आरक्षित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं राज्य सरकार के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post