![]() |
| ऑटो चालक से मारपीट का आरोप, प्रधान आरक्षक का वीडियो वायरल; महेश वर्मा की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |
रीवा। जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक महेश वर्मा का एक ऑटो चालक के साथ कथित मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और आम नागरिकों के साथ पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक महेश वर्मा ऑटो चालक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और घटना के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि महेश वर्मा पूर्व में भी विवादों में रहे हैं। उनके कई बार लाइन अटैच और निलंबित होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में ताजा वीडियो ने एक बार फिर उनके व्यवहार और पुलिस विभाग की जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब निगाहें रीवा पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी? क्या ऑटो चालक का पक्ष सुनकर नियमानुसार कार्रवाई होगी? फिलहाल पुलिस विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के निष्कर्ष का इंतजार है।
