पति से अफेयर के आरोप पर बाजार में भिड़ीं दो महिलाएं, बाल पकड़कर सड़क पर पटकने का वीडियो वायरल

पति से अफेयर के आरोप पर बाजार में भिड़ीं दो महिलाएं, बाल पकड़कर सड़क पर पटकने का वीडियो वायरल

रीवा। जिले के अतरैला बाजार में पति से कथित अफेयर के आरोप को लेकर दो महिलाओं के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर गिराया और मारपीट करने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला शनिवार का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों महिलाएं अतरैला थाना क्षेत्र के गौड़ियार और कसियारी गांव की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला ने दूसरी पर अपने पति से अफेयर होने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ।

कहासुनी के बाद सड़क पर मारपीट

जानकारी के अनुसार, अतरैला बाजार में पहले दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचने लगीं और सड़क पर पटककर मारपीट करने लगीं। काफी देर तक बाजार में हंगामे की स्थिति बनी रही। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तक थाने में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो और घटना को लेकर पुलिस की आगे की कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post