रीवा में सपाक्स पार्टी एवं सवर्ण एकता मोर्चा का संकल्प दिवस आयोजित

रीवा में सपाक्स पार्टी एवं सवर्ण एकता मोर्चा का संकल्प दिवस आयोजित

रीवा। सपाक्स पार्टी एवं सवर्ण एकता मोर्चा के संयुक्त बैनर तले शुक्रवार को रीवा स्थित पार्टी कार्यालय में संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सपाक्स पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, करणी सेना के जिला अध्यक्ष प्रशांत सिंह बघेल, कायस्थ समाज एवं सपाक्स पार्टी के जिला संरक्षक डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, इं. एस.डी. श्रीवास्तव, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सुधीर पांडे, मोहित चौबे एवं रहीश शुक्ला सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सपाक्स पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव इं. देवेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष इं. संजय सिंह, जिला संयोजक इं. शैलेंद्र दुबे, जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष चंद्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष अर्पित मिश्रा, जिला युवा इकाई अध्यक्ष आदर्श शुक्ला, उपाध्यक्ष विशाल तिवारी और जिला प्रवक्ता रमाशंकर द्विवेदी सहित पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा मनींद्र सिंह, मनेंद्र शुक्ला, लालता यादव, अनामिका सेन, नेहा सेन, सुखेंद्र चौधरी, अमरीश सोंधिया, दीपक आदिवासी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक सहभागिता और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। आयोजकों ने कहा कि समाज से जुड़े विषयों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक रूप से अपनी बात रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रीवा में सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर हाल के दिनों में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित हुए हैं। 2 अक्टूबर को शहर में एक अन्य सामाजिक आयोजन में UGC एक्ट, आर्थिक आधार पर आरक्षण और SC/ST एक्ट से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post