मऊगंज में हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत, देवतालाब से उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

मऊगंज में हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत, देवतालाब से उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

मऊगंज। मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सोमवार को पहली बार मऊगंज पहुंचे। उनके आगमन पर देवतालाब से लेकर मऊगंज तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। देवतालाब में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक गिरीश गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष मऊगंज पहुंचे।

बराब मोड़ पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शगुन पैलेस में कलश लेकर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन और मां सरस्वती के पूजन से हुई।

प्रेस वार्ता में खंडेलवाल ने मऊगंज में हुए स्वागत पर खुशी जताते हुए कहा कि क्षेत्र की पहचान देवतालाब के भगवान भोलेनाथ मंदिर, मां अष्टभुजा धाम और बहुती जलप्रपात जैसी ऐतिहासिक व प्राकृतिक धरोहरों से है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के जन्म के बाद उनके पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की बहनें बच्चों की मां की तरह देखभाल कर रही हैं।

उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने बेटियों और महिलाओं के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। रश्मि पाल ने बताया कि वह वर्ष 2017 से आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं और गांव-गांव जाकर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देती हैं।

कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक गिरीश गौतम, प्रदीप पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post