![]() |
| मनगवां में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 7.936 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद जब्त |
रीवा - मनगवां थाना पुलिस ने ग्राम कुईया खुर्द में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 936 ग्राम गांजा और 20 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 21 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुईया खुर्द तालाब की मेड़ पर बने मंदिर के पास एक पुरुष और महिला नीले रंग के बैग में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7 किलो 936 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये, और 20 लाख 80 हजार रुपये नगद बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान द्वारिका पटेल (56), निवासी कुईया कला थाना मनगवां और उसकी पत्नी कलावती पटेल (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना मनगवां में अपराध क्रमांक 524/2026, धारा 8, 20(बी) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी मनगवां मनस्वी शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक राममिलन प्रजापति, उपनिरीक्षक निशा खूता सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।
मनगवां में पूर्व मे गांजा की कार्रवाई में कई गड़बडी की शिकायत सामने आई थी मनगवां थाना जिला रीवा में गांजा पर की गई कार्यवाही जन चर्चा का विषय बना है जनता को यह समझ नहीं आ रहा है की कोई गाजा का विक्रेता 8 किलो गांजा लगभग 20-21 लाख नगद इतने रुपए गाजा और पत्नी लेकर बिक्री करने शायद नहीं आएगा अब यह गंभीर जांच का विषय है वरिष्ठ अधिकारी गंभीरता से इसकी जांच करें जिससे जनता के चर्चाओं का निराकरण हो सके की गई कार्यवाही में समाचार पत्रों से चर्चा करते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण रीवा संदीप मिश्रा द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
