![]() |
| 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका ने IPS अधिकारी के खिलाफ राष्ट्रपति से लेकर DGP तक को भेजा शिकायत पत्र, गोपनीय जांच की मांग |
भोपाल- मऊगंज निवासी आवेदिका श्रीमती कुसुम द्विवेदी (70 वर्ष, सेवानिवृत्त शिक्षिका) द्वारा मध्यप्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिजीत कुमार रंजन (वर्तमान में पीटीआरआई, जहांगीराबाद भोपाल में अटैच) के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायत पत्र भेजा गया है। यह शिकायत पत्र दिनांक 01.10.2026 को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय गृह सचिव, संघ लोक सेवा आयोग, सीबीआई निदेशक, डीजीपी भोपाल, महिला आयोग, मानव अधिकार आयोग सहित कुल 23 उच्च कार्यालयों को प्रेषित किया गया है।
शिकायत में क्या कहा गया है (आवेदिका के कथनानुसार):
आवेदिका ने खुद को एसडीओपी अमरपाटन जिला मैहर में पदस्थ श्रीमती ख्याति मिश्रा की नानी बताया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आईपीएस अधिकारी द्वारा उनकी नातिन को 24 घंटे डिजिटल माध्यम से अपनी निगरानी में रखा गया है, जिसके कारण वह स्वतंत्र रूप से शासकीय कार्य नहीं कर पा रही हैं और परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आवेदिका ने पत्र में दोनों अधिकारियों के मोबाइल, CDR, लोकेशन और डिजिटल डिवाइस की स्वतंत्र एजेंसी (राज्य सायबर सेल / CID / CBI) से गोपनीय जांच कराने तथा IPS अधिकारी के विरुद्ध अखिल भारतीय सिविल सेवा आचरण नियम 1968 एवं अनुशासन नियम 1969 के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
