शहडोल :बांधों की सुरक्षा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता, जल निकासी की सतत रखे निगरानी- मुख्य अभियंता जल संसाधन

शहडोल :बांधों की सुरक्षा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता, जल निकासी की सतत रखे निगरानी- मुख्य अभियंता जल संसाधन

शहडोल - जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता  यू. एस. परते द्वारा राष्ट्रीय बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 अंतर्गत विनिर्दिष्ट बांध मेहरो एवं बरगवां-18  बांध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बांधों की सुरक्षा, जल भराव की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा रखरखाव कार्यों का विस्तृत जायजा लिया गया। मुख्य अभियंता श्री परते ने संबंधित अधिकारियों से बांधों की वर्तमान स्थिति एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर बांध संरचना, जल निकासी व्यवस्था एवं नहर प्रणाली का निरीक्षण किया,  उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बांधों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक रख रखाव कार्य समय पर सुनिश्चित किए जाएं। किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी अथवा क्षति पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य अभियंता ने जल आवक एवं जल निकासी की सतत निगरानी करने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार जलाशयों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post