रेत के अवैध परिवहन में ट्रैक्टर, लोडर जब्त

रेत के अवैध परिवहन में ट्रैक्टर, लोडर जब्त

शहडोल - जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ब्यौहारी पुलिस ने बोडीहा स्थित बनास नदी में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन में लगे एक लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, बोडीहा बनास नदी में लोडर की मदद से रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लोडर और ट्रैक्टर के चालक वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में सुरक्षार्थ खड़ा कराया है।

थाना प्रभारी ब्यौहारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजी गई थी। जांच के दौरान लोडर मालिक वरुण वैश का पता चला, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं ट्रैक्टर चालक और मालिक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post