![]() |
| मऊगंज श्रमजीवी पत्रकार संघ में असंतोष, 10 सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा! |
मऊगंज - मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मऊगंज जिला इकाई में संगठनात्मक कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष खुलकर सामने आया है। जिला इकाई के 10 सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को सामूहिक इस्तीफा सौंपते हुए एकतरफा निर्णय, संवादहीनता और संगठनात्मक मर्यादाओं की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। इस्तीफा देने वाले सदस्यों का कहना है कि 2 सितंबर को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन से पहले संगठन के कई सदस्यों से न तो चर्चा की गई और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी गई। उनका आरोप है कि कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा संगठन को सामूहिक निर्णय की बजाय व्यक्तिगत प्रभाव से संचालित किया जा रहा है।
सदस्यों ने संगठन में पारदर्शिता, लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली और वास्तविक पत्रकारों की गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई है। साथ ही सदस्यता प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि महज दो सौ रुपए की शुल्क लेकर ऐसे लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है, जिनका सक्रिय पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। समोसा छानने वाले आरा मशीन में लकड़ी का कार्य करने वाले आटो चालकों को भी संघ का सदस्य बनाकर पत्रकारिता की छवि को धूमिल किया जा रहा है इससे पत्रकारिता की छवि प्रभावित होने की बात कही गई है। संघ के नाम पर बीच बीच में वसूली की बातें भी सामने आई जिसके चलते जमीनी स्तर के वास्तविक पत्रकार जो मऊगंज जिला में पत्रकारिता को जीवंत बनाए हुए हैं वो पत्रकार सामूहिक इस्तीफे ने मऊगंज इकाई की अंदरूनी खींचतान और संगठनात्मक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस्तिफा देने वाले पत्रकारों का कहना है की संघ अब जसा नामा तथा गुणा बनकर रह गया है।
