धान रोपाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की मांग

धान रोपाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की मांग 

रीवा - खरीफ सीजन में धान की रोपाई को देखते हुए जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष विकास तिवारी ने कलेक्टर रीवा को पत्र सौंपकर नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से किसान धान रोपाई में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। समय पर पानी नहीं मिलने से फसल प्रभावित होने और किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका है।

विकास तिवारी ने प्रशासन से किसानों के हित में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए नहरों में पानी छोड़े जाने का आग्रह किया है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा एवं विधायक नरेंद्र प्रजापति को भी पत्र की प्रति प्रेषित की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post